राजनांदगांव : राजनांदगांव में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर घर से बाहर आए युवकों के हाथ में पोस्टर थमा दिया गया, जिस पर लिखा है, ‘मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा।’ पुलिस ने इसे एक सामाजिक प्रयोग बताया है। उन्होंने कहा, अगर कोई धारा 144 का उल्लंघन करेगा, तो उसके साथ सख्ती बरती जाएगी।