सक्ती में खेल अधोसंरचना विकास की तैयारी, फेंसिंग समेत सभी खेलों को मिलेगा बढ़ावा

Uncategorized

सक्ती। नवीन सक्ती जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला फेंसिंग एसोसिएशन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय सक्ती में जिला फेंसिंग एसोसिएशन की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला फेंसिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर ने की।बैठक में चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि सक्ती जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की।

उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फेंसिंग (तलवारबाजी) सहित जिले में अन्य खेलों के लिए भी खेल अधोसंरचना विकसित करने पर काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार और ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में जिले में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में जिला फेंसिंग एसोसिएशन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर का स्वागत भी किया।बैठक में सचिव जीआर प्रधान, प्रदेश फेंसिंग संघ के संयुक्त सचिव वरुण पाण्डेय, सहायक खेल अधिकारी हरि पटेल, एएस राज, चंद्र प्रकाश तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ईदरीश कुरैशी, विनोद उरांव, भोग सिंह कंवर, अनिश जायसवाल, बिहारी बरेठ, शंकर प्रसाद बरेठ, मोतीलाल रात्रे, उमेश पटेल और पप्पू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *