रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार फल फूल रहे। आज पुलिस ने इस पर बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री सप्लाई करने वाला मेडिकल फॉर्म का संचालक व मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है ।
पूरा मामला यह है
दिनांक 11 अक्टूबर को आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 आरोपियों को पुलिस ने नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख स्पास्मो 41000 नग अल्प्राजोलम और घटना में प्रयुक्त i20 कार बुलेट और एवेंजर जप्त किया था जिसकी कीमत करीब ₹2000000 है गिरफ्तार आरोपियों से जब पुलिस ने मामले में पूछताछ की तो प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्कूल जबलपुर निवासी आकाश विश्वकर्मा से लाना बताया गया था।
आरोपी आकाश विश्वकर्मा का जबलपुर में मां नर्मदा फॉर्म के नाम से मेडिकल फर्म स्थित है जिसमें वह दवाइयों की खरीदी बिक्री एवं सप्लाई करता है आरोपी आकाश विश्वकर्मा ने अवैध तरीके से गिरफ्तार आरोपियों को प्रतिबंधित नशीले टेबलेट की सप्लाई किया था आरोपियों के विरुद्ध आजाद चौक थाना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है रायपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्य व सहयोग को जड़ से समाप्त करने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं