जशपुर। पुलिस विवेचना में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के बढ़ते महत्व को देखते हुए जशपुर पुलिस की पांच दिवसीय ई-साक्ष्य कार्यशाला संपन्न हुई। 15 से 19 सितंबर तक जिला पंचायत जशपुर के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-साक्ष्य एप के संचालन, डिजिटल साक्ष्य के संकलन और सुरक्षित रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से प्राप्त फोटो, वीडियो सहित अन्य डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित तरीके से संकलित करने और विवेचना में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।950 से अधिक पुलिसकर्मियों से सीधा संवादप्रशिक्षण के प्रत्येक दिन के समापन के बाद डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद किया।

इस दौरान जिले के 950 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बदलते अपराध के तौर-तरीकों के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट रखने और आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।नए कानून, सीसीटीएनएस और डिजिटल पुलिसिंग पर जोरडॉ. लाल उमेद सिंह ने नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य और अन्य डिजिटल पुलिसिंग प्रक्रियाओं में दक्षता हासिल करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अपराध की बदलती प्रकृति के बीच तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मी ही विवेचना को अधिक मजबूत और साक्ष्य आधारित बना सकते हैं।उन्होंने डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के निर्देशपुलिस कप्तान ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को खुद साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के साथ आम लोगों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए।
थाना और चौकी स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाने तथा युवाओं सहित विभिन्न वर्गों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया गया।हेलमेट जागरूकता और पुलिस मितान पर भी फोकसकार्यशाला के दौरान हेलमेट जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने और पुलिस मितान के माध्यम से कम्यूनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए अपराध नियंत्रण, यातायात जागरूकता और जनसुरक्षा को बढ़ाने पर जोर दिया गया।पुलिसकर्मियों से नशे से दूर रहने की अपीलएसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयं नशापान से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, डीएसपी ट्रैफिक कुंज राम चौहान, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।