रायपुऱ : नेताप्रति धरमलाल कौशिक ने भाजपा नेता शिवराज चौहान के चौथीबार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशल संगठक हैं। उनके चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर देश और प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में फिर एक बार मध्यप्रदेश विकास की नई राह पर अग्रसर होगा।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि नव निर्वाचित मुख्ममंत्री श्री चौहान का छत्तीसगढ़ से आत्मीय लगाव रहा है। वो हमेशा पार्टी के हर वर्ग से सीधा जुड़े रहे हैं। इसका लाभ संगठन और समाज के हर वर्ग को होगा।