लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा, कृषि, खाद्य एवं रसद, पंचायती राज समेत कई अहम विभाग शामिल हैं।
IAS अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा बनाया गया है। उनसे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार हटा दिया गया है।
IAS अमृत अभिजात को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं वी. हेकेली झिमोमी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है।
IAS अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डॉ. एस.के.एस. सुंदरम को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि IAS रविंद्र को पंचायती राज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। IAS अमित गुप्ता को प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग की अहम जिम्मेदारी
सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में 2000 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग नियुक्त किया जाना शामिल है। इसके साथ ही उन्हें UPPCL, UPPTCL, UPRVUNL और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
वहीं डॉ. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी