शासकीय बाल सुधार गृह से तीन अपचारी बालक फरार

Chhattisgarh

कोरबा : दिनांक15जुलाई2019, बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदी स्थित शासकीय बाल सुधार गृह से तीन अपचारी बालक फरार हो गए हैं। पुलिस टीम ने अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है। फरार तीनों अपचारी बालकों में दो शातिर चोर हंै, वहीं एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था। अपचारी बालकों ने बालगृह के सुरक्षा पर तैनात नगर सैनिक के पास रखे मेन गेट के चाबी को बड़े ही चालाकी से पार किया और मौका पाते ही वहां से फरार हो गए। जब तक बाल सुधार गृह के कर्मचारी और नगर सैनिक के कर्मचारी को घटना की जानकारी मिली तब तक तीनों फरार हो चुके थे। बाल सुधार गृह के अधीक्षक चंचला तिवारी ने बताया कि सुरक्षा पर तैनात दो नगर सैनिकों की तैनाती थी, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी मौके से नदारद था। वही दूसरा ड्यूटी पर तैनात था जिसे चकमा देकर तीनों बालक फरार हो गए।  बालको थाना पुलिस तीनों अपचारी बालकों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *