रायपुर : 20सितंबर 2026, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 21 सितंबर 2026 को बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।दौरे की शुरुआत सुबह बिलासपुर से होगी।
उप मुख्यमंत्री बिलासपुर से चांपा पहुंचेंगे, जहां सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित क्षेत्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके बाद वे चांपा के परशुराम चौक स्थित गणेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।दोपहर बाद उप मुख्यमंत्री रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां सर्किट हाउस में निर्धारित समय के बाद संत पूज्य प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान—लोकल फोर वोकल’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को वे सर्किट हाउस लौटेंगे। इसके बाद रात में रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित 41वें चक्रधर समारोह-2026 में शामिल होंगे।कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस रायगढ़ लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।उप मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर संबंधित जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सत्कार अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था, सुरक्षा, फॉलो एवं पायलट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।