रायपुर : दिनांक 21 दिसम्बर 2019, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडि़या 22 दिसम्बर को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के जिरकपुर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। जिरकपुर में इंडियन एसोसिएशन ऑफ असिस्टिव टेक्नालॉजी द्वारा तंत्रिका पुनर्वास में सहायक तकनीक विषय (असिस्टिव टेक्नालॉजी इन न्यूरो रीहेब.) विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशालाा में भेंडि़या छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए किये जा रहे काम और योजनाओं के संबंध में जानकारी देंगी। भेंडि़या 21 दिसम्बर को दोपहर 2.50 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। वह शाम 5.30 बजे इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से चंडीगढ़ जाएंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री 23 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगी, व 24 दिसम्बर को सुबह 8 बजे वायुयान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।