निर्वाचन आयोग के वेबसाइट से ऑनलाइन पर्ची निकालकर किया मतदान

Chhattisgarh

पुकेश देवांगन : गरियाबंद : जिला के  कलेक्टर श्याम धावड़े ने आज सुबह वार्ड नम्बर 06 स्थित सांस्कृतिक भवन , सिविल लाइन गरियाबंद में सपरिवार मतदान किया। कलेक्टर ने सुबह 8: 45 बजे पत्नी श्रीमती अनामिका धावड़े, पुत्र प्रांजल धावड़े सहित मतदान क्रमांक 06 में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार साफ्टवेयर से ऑनलाइन मतदाता पर्ची निकालकर मतदान किया । उन्होंने कहा कि इस बार आयोग द्वारा मतदाताओं को ऑनलाइन पर्ची की सुविधा दी गयी है।इस अवसर पर धावड़े ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन एक महत्वपूर्ण अधिकार है जिसका प्रयोग हर मतदाता को करना चाहिए। उन्होंने नगरीय निर्वाचन में लोगों को बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *