रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी का अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाज की ओर से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनके लिए किसी सपने के समान है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे अपने लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया।
जिला पंचायत सदस्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर

रूपकुमारी चौधरी ने अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की यात्रा को याद करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से लेकर विधायक और सांसद बनने तक के सफर में अघरिया समाज के सामाजिकजनों का स्नेह, सम्मान, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन लगातार मिलता रहा। समाज की ओर से समय-समय पर मिले सम्मान और उत्साहवर्धन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें हमेशा यह सीख दी कि जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी, लगन और बेहतर तरीके से निभाना चाहिए तथा उस कार्य में नंबर वन रहने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की यह सीख आज भी उनके जीवन का मूलमंत्र है और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देती है।
समाज की एकता और सामाजिक कार्यों की सराहना
रूपकुमारी चौधरी ने अघरिया समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने समाज की एकता, सक्रिय सहभागिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की शुरुआत में अघरिया समाज सेवा समिति के अध्यक्ष देवचरण पटेल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद रूपकुमारी चौधरी की समाज के बीच उपस्थिति पूरे अघरिया समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कम समय में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजनों और युवाओं की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अघरिया समाज के राष्ट्रीय महासचिव तेजराम नायक की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा एम.एल. नायक, एस.एल. नायक, डॉ. सीताराम पटेल, धनेश पटेल, बिहारीलाल चौधरी, नित्यानंद पटेल, छबिलाल पटेल, डॉ. टीकम नर्मदा, गजपति नायक, मोहन पटेल, राजेंद्र पटेल, आशीष नायक, क्षीरसागर नायक, दीपक पटेल, दुर्गाचरण पटेल, कैलाश पटेल, बिहारीलाल पटेल, यशवंत नायक, उत्तर नायक, डॉ. सहदेव पटेल, मिथिलेश पटेल, पूरन्दर पटेल, शशिभूषण नायक, हीरालाल पटेल, अग्योदयाल पटेल, दिलीप नायक एवं डॉ. भूमिराज पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लता चौधरी, कल्पना पटेल, सरिता पटेल, मंजू पटेल, आशा पटेल, रुक्मणी नायक, मीना पटेल, अन्नू राजेंद्र पटेल, दीप्ति पटेल, यास्मीन नायक, अनुसुइया पटेल, प्रेमकुमारी पटेल, जमुना नायक, ललिता पटेल, मीरा पटेल, लक्ष्मी पटेल एवं विनीता नायक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा सामाजिकजन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन अघरिया समाज सेवा समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. भूमिराज पटेल ने किया। अंत में धनेश पटेल ने आभार प्रदर्शन किया।