रायपुर : दिनांक 28नवम्बर 2019,प्रार्थी अरुण ने शिकायत की थी कि आरोपी शंकरलाल जगत द्वारा पिछले साल महिला एव बाल विकास विभाग में नौकरी लगाने का झाँसा देकर 6,25000 रुपये धोखाधड़ी कर ले लिया। आरोपी पिछले एक साल से नौकरी लगाने में नाम पर गुमराह कर रहा है। अब तक उसने नौकरी नहीं लगाई और पैसे भी वापस नहीं किया है। प्रार्थी की शिकायत पर 27 नवम्बर को अपराध क्रमांक 315/19 धारा 420 भादवि का प्रकरण आरोपी शंकरलाल जगत के खिलाफ पंजिबद्ध किया गया। आरोपी कि पता तलाशी शुरू की गई। 28 नवम्बर को आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।