भाजपा छ ग प्रदेश प्रभारी डॉ. जैन लेंगे बैठक

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी व राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल जैन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्र्ताओं की 29 नवम्बर की प्रात 11 बजे बैठक लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महामंत्री संगठन पवन साय शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश प्रभारी डॉ. जैन सुबह 10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। बैठक में शामिल होने के उपरांत कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सासंद डॉ. जैन शाम नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *