मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में मेडिकल कॉलेज की मांग करने पर ..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज़ बनवाने की घोषणा की

Chhattisgarh

कोरबा : दिनांक 12 अक्टूबर 2019,आज ओपन थियेटर, घंटाघर चौक,कोरबा में “वृहद् जल आवर्धन योजना” सहित करोड़ों रूपये के लोकार्पण कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा चांपा-कोरबा मार्ग के खस्ता हालत की ओर ध्यानाकर्षण किया गया व कोरबा में मेडिकल कॉलेज की माँग की गई। मुख्यमंत्री  द्वारा माँग स्वीकार कर, जल्द ही मेडिकल कॉलेज़ बनवाने की घोषणा की एवं सड़क की मरम्मत हेतु 30 करोड़ रूपये स्वीकृत किये। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधानसभा अध्यक्ष मान. चरणदास महंत , कोरबा के प्रभारी मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम ,  ज्योत्सना महंत (सांसद,कोरबा), राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा,  रेणू अग्रवाल(महापौर, नगर निगम कोरबा),  पुरुषोत्तम कँवर जी(विधायक, कटघोरा),  मोहित केरकेट्टा  (विधायक, पाली तानाखार),  देवेन्द्र यादव  (महपौर व विधायक, भिलाई नगर) उपस्थित रहें । कोरबावासियों की माँग पूर्ति के लिये मान. मुख्यमंत्री  का सहृदय से धन्यवाद व कार्यक्रम को सफल बनाने उपस्थित अपार जनसमूह को धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *