भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शिता और छत्तीसगढ़ की जनता के संघर्ष का परिणाम है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ को न केवल राज्य का दर्जा दिया, बल्कि विकास की नई राह दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए संकल्पित है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मेहनतकश किसानों, वनवासियों और जवानों की धरती है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *