बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री घायल; 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल

Uncategorized

बीजापुर, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार रात एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG07-9655 थाना नेलसनार क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास रात करीब 10 बजे हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया। जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में आवश्यक सहयोग देने के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *