कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा: फूलो देवी नेताम दोबारा राज्यसभा प्रत्याशी घोषित

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बड़ा फैसला सामने आया है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को पार्टी ने पुनः राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

यह दूसरी बार है जब पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय भूमिका और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी हस्तक्षेप को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। उनके पुनर्नामांकन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद फूलो देवी नेताम ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और छत्तीसगढ़ की आवाज़ को मजबूती से राज्यसभा में उठाती रहेंगी।
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया है कि फूलो देवी नेताम का अनुभव और सक्रियता आगामी कार्यकाल में भी पार्टी और प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *