राज्यसभा के लिए पुनः नामित होने पर फूलो देवी नेताम को भूपेश बघेल ने दी बधाई

Uncategorized

रायपुर : 05 मार्च 2026,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने आज राज्यसभा सांसद Phulo Devi Netam के रायपुर स्थित निवास पहुँचकर उन्हें राज्यसभा के लिए पुनः उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि फूलो देवी नेताम लंबे समय से पार्टी संगठन और जनसेवा में सक्रिय रही हैं तथा आदिवासी समाज की आवाज को लगातार मजबूती से उठाती रही हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में उनका अनुभव और सक्रियता प्रदेश तथा देश के लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

फूलो देवी नेताम ने भी पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी।इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और समर्थक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *