रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेट के लिए उत्साहजनक खबर है। प्रदेश की दो प्रतिभाशाली अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाड़ी पलक सिंह और श्रेया श्रीवास का चयन आगामी वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के ऑक्शन के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ी है। ऑक्शन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में आयोजित होगा।पलक सिंह की तेज गेंदबाजी ने खींचा ध्यानपलक सिंह ने पिछले वर्ष अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।


उन्होंने आठ मैचों में पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा, वह पिछले वर्ष आयोजित WPL स्पीड क्वीन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने में भी सफल रही थीं। पलक ने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर यह उपलब्धि हासिल की थी। उनकी तेज गेंदबाजी उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाती है।श्रेया श्रीवास ने भी गेंद से किया प्रभावितवहीं, श्रेया श्रीवास ने भी पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन ने उनकी गेंदबाजी क्षमता को दर्शाया है। अब WPL ऑक्शन के लिए चयनित होने के बाद दोनों खिलाड़ियों की नजरें बेहतर अवसर हासिल करने पर होंगी।छत्तीसगढ़ की इन दोनों युवा खिलाड़ियों का ऑक्शन के लिए चयन प्रदेश में महिला क्रिकेट की संभावनाओं को रेखांकित करता है। अब देखना होगा कि 28 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन में किस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ती है।