रायपुर : दिनांक 17जुलाई 2019,पानी का सेवन कब व कैसे ? हमारे फिटनेस के लिए जानना जरूरी है। एक दिन में हर व्यक्ति को 4 लीटर पानी पीने चाहिए, चाहे वह कोई भी मौसम हो। जल ही जीवन है।
पानी के सेवन करने से आप बीमारि की चपेट से दूर रहेंगे। खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं , आधा घंटा बाद 1गिलास पानी पिए,जिससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से बिना बाधा के हो सके। गर्मियों के सीजन में आप बाहर से आते ही आप सीधा फ्रिज से ठंडा पानी न पिएं । वरना आपकी तबियत खराब होते देर नहीं लगेगी। आप दिन में थोड़ा थोड़ा करके पानी पिए।