सावन उत्सव के रंग में रंगेगा रायपुर, 2 अगस्त को होगी ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता

Uncategorized

रायपुर। महिला मंच, अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर द्वारा 2 अगस्त 2026 को अघरिया छात्रावास, डंगनिया में सावन उत्सव एवं ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजकों ने समाज की सभी महिलाओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रतिभागी हरे पत्तों, फूलों, सब्जियों एवं अन्य प्राकृतिक सामग्री से बने आभूषण पहनकर अपनी रचनात्मकता और पारंपरिक सौंदर्य का प्रदर्शन करेंगी।

इसके अलावा कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर्स, हाउजी और सरप्राइज गेम्स जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

आयोजन के लिए हरे रंग की साड़ी ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। सहभागिता के लिए ₹300 प्रति सदस्य सहयोग राशि तय की गई है। ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे अपनी माताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य सावन के उल्लास, पारंपरिक संस्कृति और महिलाओं की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *