राज्य सरकार ने प्रभारी PCCF ओ.पी. यादव को नियमित PCCF पद पर पदोन्नत कर सौंपी जिम्मेदारी

Uncategorized

रायपुर, 1 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओ.पी. यादव (1995 बैच) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर पदोन्नत कर दिया है।वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ओ.पी. यादव को HAG+ लेवल-16 (₹2,05,400–₹2,24,400 वेतनमान) में पदोन्नत करते हुए आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

ओ.पी. यादव वर्तमान में इसी पद का प्रभार संभाल रहे थे। अब उन्हें नियमित रूप से राज्य के सर्वोच्च वन अधिकारी (PCCF) के रूप में नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।यह आदेश 1 अगस्त 2026 को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *