राजनांदगांव: थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 25 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.500 बल्क लीटर देशी शराब (कीमत ₹2,500) और बिक्री के ₹300 नकद जब्त किए गए। आरोपी शिवा सिन्हा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

वहीं, इंदिरा नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर हंगामा कर रहे गोपेन्द्र साहू के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 एवं 126(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब, सट्टा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।