नारायणपुर विधानसभा के बस्तर क्षेत्र में 38. 64 लाख रूपये के विकास कार्यों का वनमंत्री ने किया भूमिपुजन एवं लोकार्पण

Uncategorized

जगदलपुर। वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप बस्तर पर हैं। आज बस्तर के विकास एवं उन्नति के लिये नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सालेमेटा में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत सालेमेटा के बजारपसरा सडक मार्ग पर मुनाराम घर के पास 2 मी० पुलिया निर्माण कार्य, हायर सेकण्डरी स्कूल में 200 मी. आहता निर्माण कार्य, खंडसरा और खड़का में पंचायत भवन के पास सोलर हाई मास्ट संयंत्र, कोटगढ़ में बुडरापारा से मारीगुडापारा मार्ग पिलाराम कश्यप घर के पास 1-5 मी० पुलिया निर्माण कार्य, अंजना घर से आंगनबाड़ी तक 300 मी. सी.सी. सड़क निर्माण इस तरह कुल 38 लाख 64 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमिपुजन एवं लोकार्पण किया।

वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिये विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रयासरत है। लगातार क्षेत्र को मिल रही सौगात विष्णुदेव साय की बस्तरवासियों के प्रति सकारात्मक दृष्टि को दर्शाता है। बस्तर क्षेत्र में विकास की पहलों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

बस्तर क्षेत्र की सभी सड़कों को संवारने का कार्य जारी है: वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों से कहा कि सड़क निर्माण और सुधार कार्य साय सरकार में तेजी से चल रहा है। बस्तर में कॉंग्रेस सरकार ने पिछले पाँच साल एक भी सड़क का निर्माण नहीं किया न ही सड़क की मरम्मत की जिसके कारण आज क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन भाजपा शासन और विष्णुदेव साय सरकार ने क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को दुरुस्त करने कई सड़कों के पुनर्निर्माण के लिये स्वीकृति दी है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार जारी :- मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल था। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने काम के नाम पर केवल नाम बदलने का काम किया। कांग्रेस ने बस्तर ही नहीं पुरे प्रदेश में एक नया स्वास्थ्य केंद्र और न ही नये स्कूल का निर्माण किया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में जबसे विष्णुदेव साय की सरकार आयी है तब से बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आयी है। 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए, 45 आंगनबाडी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन की स्वीकृति बस्तर क्षेत्रवासियों के सुविधा और सेवा के लिये प्राप्त हुए हैँ।
इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुंचे। सड़क, पुलिया, शेड, हाई मास्ट लाइट और डिजिटल केंद्र जैसी योजनाएं ग्रामीण जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएंगी। जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है, और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री कश्यप ने सभी को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *