केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

Uncategorized

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज दो दिवसीय प्रवास है . गृह मंत्री आज रात 10 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. हवाई अड्डे से सीधे मेफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना होंगे, यहीं रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन यानी 13 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2.30 बजे जगदलपुर पहुचेंगे. दोपहर 2.45 से शाम 4.45 बजे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद जगदलपुर से ही दिल्ली रवाना होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *