सुकमा एसपी का अनूठा अंदाज: छात्रावास में बच्चों को मोमबत्ती से समझाया विज्ञान, छात्रों के साथ किया रात्रिभोज

Uncategorized

सुकमा। पुलिस अधीक्षक सुकमा ने मंगलवार रात दोरनापाल स्थित प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान छात्र विज्ञान विषय की पढ़ाई कर रहे थे।

विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि देखकर पुलिस अधीक्षक ने मोमबत्ती जलाकर प्रयोग के माध्यम से विज्ञान के एक महत्वपूर्ण विषय को सरल तरीके से समझाया।

इसके बाद पढ़ाए गए विषय से संबंधित सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सही जवाब दिया।रात्रि भोजन के समय पुलिस अधीक्षक विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनके साथ भोजन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए अनुशासन के साथ नियमित और योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पढ़ाई में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *