बीजापुर : दिनांक: 27/09/2025,थाना पामेड़, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़),2 सक्रिय माओवादी जो पामेड़ पुलिस गिरफ्तार किया और साथ में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।थाना पामेड़ एवं केरिपु 228 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही । थाना पामेड़ एवं केरिपु 228 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा पोलमपल्ली क्षेत्र में नक्सल गश्त, सर्चिंग एवं CASO ड्यूटी के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान निम्नानुसार हुई:
1. वंजाम हुंगा, उम्र 35 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम पोलमपल्ली, जनमिलिशिया सदस्य (पोलमपल्ली आरपीसी)
2. सोढ़ी नंदे, उम्र 33 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम पोलमपल्ली, जनमिलिशिया सदस्य (पोलमपल्ली आरपीसी)
गिरफ्तार माओवादी आरोपियों की निशानदेही पर पडालू (पोलमपल्ली) के जंगल से अवैध रूप से छुपाकर रखे गए 06 नग भरमार बंदूक बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त हथियार माओवादी संगठन को आपूर्ति हेतु संग्रहित किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पामेड़ में वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) थाना बासागुड़ा और भैरमगढ़ में उसी दिन अलग – अलग कार्यवाही में 08 लाख रूपये के ईनामी डीव्हीसीएम एवं 01 लाख रुपये के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष गिरफ्तार।पकड़े गये माओवादी आरोपी पुलिस पार्टी पर हमला, IED ब्लास्ट, ग्रामीण की हत्या, लूट, डकैती, अपहरण एवं वाहन में आगजनी कारित करने की घटना में शामिल रहे है।
डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त कार्यवाही
जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 25/09/2025 को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा पोलमपल्ली के जंगल से 01 माओवादी आरोपी डीव्हीसीएम को पकड़ा गया :-
1. मल्लैश कुंजाम, (डीव्हीसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी ) पिता बोटी ऊर्फ टोकडू ऊर्फ नंदा ऊर्फ हुर्रा उम्र 40 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम नरसापुर, थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, ईनाम 08.00 लाख रूपये
पकड़ा गया आरोपी दिनांक 07/06/2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ के जंगल में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इसके अलावा पकड़े गये माआवादी के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में 05 एवं मोदकपाल में 01 स्थाई वारंट लंबित है। मल्लैश कुंजाम के विरूद्ध थाना तर्रेम, पामेड़, उसूर एवं आवापल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पार्टी पर हमला, आगजनी, लूट, डकैती, अपहरण के कई मामले पंजीबद्ध है।
थाना जांगला एवं भैरमगढ़ की संयुक्त कार्यवाही में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान डारमेर से माओवादी घटनाओं में शामिल नामजद आरोपी जनताना सरकार अध्यक्ष को पकड़ा गया।
1. अनिल वेको, उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम डारमेर, जनताना सरकार अध्यक्ष (बिरियाभूमि आरपीसी), ईनाम 01.00 लाख रूपये l
माओवादी घटना में शामिल :-
- दिनांक 21/05/2025 को बड़ेपल्ली और छोटेपल्ली के बीच पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट करने एवं फायरिंग करने की घटना
- दिनांक 29/03/2025 को ताड़ोपोट इन्द्रावती नदी के किनारे घाट के करीब IED प्लांट करने की घटना में शामिल जिसके विस्फोट से 01 ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
- दिनांक 29/11/2024 को ग्राम घुड़साकल के ग्रामीण की हत्या में शामिल।
- दिनांक 05/06/2025 को ट्रान्सपोर्ट वाहन में आगजनी करने की घटना में शामिल।
- दिनांक 16/04/2024 को थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत बेलचर की पहाड़ी में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल।
- दिनांक 19/04/2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान चिहका के करीब प्रेशर IED प्लांट करने की घटना में शामिल जिसके ब्लास्ट से केरिपु के 01 अधिकारी को गंभीर चोंट आई थी।
गिरफ्तार माओवादी आरोपियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा एवं भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।