रायपुर बिग ब्रेकिंग: सिलतरा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गोदावरी प्राइवेट लिमिटेड में निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, हादसे के वक्त मजदूर प्लांट में काम कर रहे थे। अचानक निर्माणाधीन संरचना गिरने से दर्जनों मजदूर उसके मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री प्रबंधन की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

मौके पर बचाव कार्य जारी है और मलबे में और मजदूर दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी मुताबिक 6 मौत,5 आईसीयू में जिसमें से एक फैक्ट्री के GM भी हैं,1 पट्टी करवाकर घर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *