रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लेकर राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में 23 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
8 निरीक्षक समेत 12 अधिकारियों-कर्मचारियों की वापसी :-

शासन के आदेश के अनुसार, EOW-ACB में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आठ निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों की सेवाएं गृह विभाग को वापस की गई हैं। दोनों आदेशों में अधिकारियों-कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापना EOW-ACB, रायपुर दर्शाई गई है।

पहले आदेश में 7 अधिकारी-कर्मचारी 23 अक्टूबर को जारी पहले आदेश में निम्नलिखित अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं: –
1. पौरूष पुरे – निरीक्षक
2. सौरभ द्विवेदी – निरीक्षक
3. जितेन्द्र नंदे – उप निरीक्षक
4. निर्भय लाल ध्रुव – सहायक उप निरीक्षक
5. अभिषेक कुमार – आरक्षक क्रमांक 435
6. रितेश दीवान – आरक्षक क्रमांक 960
7. सोहन ध्रुव – आरक्षक क्रमांक 525
दूसरे आदेश में 5 निरीक्षकों की वापसी :-
इसी दिन जारी दूसरे आदेश में पांच निरीक्षकों की सेवाएं गृह विभाग को वापस करने का निर्णय लिया गया है। इनमें शामिल हैं: –
1. विरेन्द्र चन्द्रा – निरीक्षक
2. शरद चन्द्रा – निरीक्षक
3. बृजेश कुशवाहा – निरीक्षक
4. संतराम सोनी – निरीक्षक
5. उमेन्द्र टंडन – निरीक्षकतत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दोनों आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस की जाती हैं। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किए गए हैं।
फिलहाल, शासन के इन आदेशों में प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का कारण या संबंधित अधिकारियों की आगामी पदस्थापना का उल्लेख नहीं किया गया है।