कांकेर, रायगढ़,कोरबा और जाँजगीर में नकद जब्ती का नहीं खुला खाता

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 13 अप्रैल 2019/ प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच जारी है। जाँच दलों ने निगरानी के दौरान सबसे अधिक बस्तर लोकसभा क्षेत्र में अवैध नकद तथा वस्तु जब्त किया है। वहीं जाँच के दौरान अब तक कांकेर, कोरबा, रायगढ़ तथा जाँजगीर में कोई भी नकद राशि जब्त नहीं की गई है । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा सतत जाँच अभियान चलाया जा रहा है।
प्रदेश में अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आँकड़ा बढ़कर पौने छह करोड़ रूपए हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 10 अप्रैल तक 5 करोड़ 74 लाख 24 हजार 949 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 4 करोड़ 78 लाख 26 हजार 605 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। इसमें आयकर विभाग ने 4 करोड़ 28 हजार रूपए जब्त किए हैं वहीं पुलिस विभाग ने जाँच के दौरान 78 लाख 98 हजार 605 रूपए जब्त किया गया है ।
निगरानी के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नकद 3 करोड़ 56 लाख रूपए जब्त किय गया है वहीं अन्य सामग्रियों को मिलाकर कुल 3 करोड़ 84 लाख 27 हजार 156 रूपए की जब्ती की गई है। जबकि चार लोकसभा क्षेत्रों कोरबा, रायगढ़,कांकेर तथा जाँजगीर में अब तक कोई भी नकद राशि जब्त नहीं की गई है। बस्तर के बाद दुर्ग में 29 लाख 15 हजार 600 रूपए , महासमुंद में 20 लाख 74 हजार 500 रूपए,रायपुर में 19 लाख 44 हजार 600 रूपए,राजनांदगाँव में 9 लाख 84 हजार,505 रूपए,सरगुजा में 8 लाख 17 हजार 400 रूपए तथा बिलासपुर में एक लाख 90 हजार रूपए जब्त किए गए हैं।

10 अप्रैल तक जब्तशुदा इन वस्तुओं में 4 करोड़ 79 लाख 26 हजार 605 रूपए नकद शामिल है, वहीं इस दौरान 5 हजार 356 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 9 लाख 61 हजार 799 रूपए है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध लैपटाप, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 68 लाख 77 हजार 045 रूपए है। साथ ही 16 लाख पचास हजार रूपए के आभूषण तथा रत्न भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *