कांग्रेस के जनजागरण पदयात्रा पर भाजपा का पलटवार

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस की आगामी 14 नवम्बर से प्रस्तावित जनजागरण अभियान पदयात्रा को कांग्रेस और प्रदेश सरकार का एक और राजनीतिक पाखण्ड बताया है। ‘पद’ के लिए ‘यात्रा’ करके कांग्रेस ने प्रदेश को ख़ूब छला है, अब तो कांग्रेस और उनकी सरकार को ‘प्रायश्चित यात्रा’ निकालनी चाहिए। उन्हें अपने राजनीतिक कुकर्मों के लिए जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा, वादाख़िलाफी, धोखाधड़ी, छल-कपटपूर्ण राजनीतिक और किसान विरोधी चरित्र का निर्लज्ज प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार के शासनकाल में आदिवासी प्रताड़ित हो रहे हैं, पुलिस की गोलियों से भूने जा रहे हैं, जागरुकता और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। प्रदेश के हर कोने में हत्या, बलात्कार, डकैती समेत तमाम अपराधों का तांडव चल रहा है। शराब व नशे का गोरखधंधा प्रदेश को तबाही के क़ग़ार पर ला चुका है। प्रदेश का हर वर्ग इस निकम्मी सरकार की कार्यप्रणाली से कराह रहा है। ऐसे हालात में भी बजाय शर्म महसूस करने के कांग्रेस प्रदेश में पदयात्रा निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *