रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करने के साथ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।गृह मंत्रालय के संशोधित आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 2:40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे पंडरी स्थित मंडी रोड पर आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद शाम 4:50 बजे वे नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित ‘पीपल वन’ पहुंचेंगे, जहां विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।केंद्रीय गृह मंत्री शाम 6 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे।
यहां रात 8 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।राज्योत्सव समारोह के समापन के बाद अमित शाह रात 8:20 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।