अंगुली में नीली स्याही दिखाकर बिल में छूट पाएंगे मरीज

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने संचालित मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होते हुए न्यू राजेंद्र नगर स्थित साईबाबा महिला हास्पीटल व फाफाडीह स्थित साईबाबा नेत्र चिकित्सालय आगामी 23अप्रेल को मतदान करने वाले सभी मरीजों को आगामी 15 मई 2019 तक हर तरह के उपचार में 10% तक विशेष छूट प्रदान करेगा। हास्पिटल की डायरेक्टर डा.स्वाति महोबिया ने स्वयं यह अभिनव पहल करते हूए स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डाॅ गौरव कुमार सिंह को इस निर्णय की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *