केंद्रीय मंत्री पटेल ने चुनावी सभा में लिया हिस्सा

Uncategorized

खेरागग : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल ने खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के विजलदेही व जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित किया और भोरमपुरकला में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर घी पीने वाली कांग्रेस की सरकार को जवाब देने का सही वक्त आ गया है। जब 16 अप्रैल को मतगणना होगी तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा। जिस तरह से पूरे प्रदेश में भूपेश बघेल भ्रम फैलाकर सत्ता के आनंद में डूबे हैं वह किसी से छिपा नहीं है। जिस तरह से वह भ्रम फैलाने में माहिर है वह भ्रम फैलाओ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पूरे प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है। अन्नदाता परेशान हैं।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि जो कुछ अभी हो रहा है वह प्रायोजित है कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार के सहारे चल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बिना लक्ष्य और जानकारी के कुछ भी कह देते हैं। जिसका अनुसरण कांग्रेस पार्टी करती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पटेल के बयान को गलत ढंग से पेश करने पर कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ,पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता आमजन मौजूद रहे।

*बाक्स*
*किसान का बेटा हूं झूठ नहीं बोल सकता : प्रहलाद पटेल*

केन्द्रीय जलशक्ति प्रहलाद पटेल ने सभा के दौरान कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और किसानों की परेशानियों को जानता हूं इसलिए मेरी संवेदनाएं हमेशा किसानों के साथ है। किसानों के मामले पर मेरे द्वारा ऐसी कुछ भी बात नहीं कही गई है। जिसे लेकर केवल मात्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रम फैला रहे हैं। उनके पास मेरे प्रश्नों का जवाब नहीं है। इसलिए मुद्दाहीन बातों पर सियासत कर रहे हैं और भूपेश बघेल को अपना पराजय साफ दिख रहा है इसलिए वे हमेशा भ्रम की राजनीति करने को विवश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *