BMO डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को ₹15,000 की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Uncategorized

चित्रा पटेल : चंद्रपुर सक्ती : 17 अक्टूबर। जिले के डभरा ब्लॉक में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बीएमओ राजेन्द्र कुमार पटेल ने अपने ही कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 उमेश कुमार चंद्र से यात्रा भत्ता ₹81,000 पास करने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी बिलासपुर यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और बीएमओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

पैसा मांगने को लेकर क्षेत्र वासियों द्वारा लंबे समय से शिकायत आ रही थी स्वास्थ्य मंत्री के पास। सूत्रों के मुताबिक पटेल को हटाने के लिए विभागीय मंत्री जी के पास आवेदन भी पूर्व में दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *