खैरागढ़ उपचुनाव के दूसरे दिन के प्रचार में पहुंचे कैबिनेट मंत्री  टी एस सिंहदेव

Uncategorized

खैरागढ़  : खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी  यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  टी एस सिंहदेव ने आज 3 महत्वपूर्ण आमसभाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को संबोधित किया, आज कैबिनेट मंत्री  टी एस सिंहदेव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, कबीरधाम परिसर में पौधारोपण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रसूता माताओं को महतारी किट भेंटकर उनसे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के विषय पर संवाद किया। इसके उपरांत  सिंहदेव ने मां शक्ति मंदिर, बिरनपुर शक्तिघाट में मां शक्ति का पूजन कर ग्राम ढोलपट्टी में ग्रामीण विकास कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सिंहदेव साल्हेवारा पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद बुंदेली की आमसभा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री  टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस ने बहू-बेटी लोगों को समान अधिकार देने का मौका है 12 तारीख को हमारी महिला प्रत्याशी  यशोदा वर्मा को समर्थन प्रदान कर आप सभी को कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है। इसके बाद आखिरी सभा में बाजार अतरिया पहुंचे कैबिनेट मंत्री  सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप प्रदेश की जनता से सुझाव लेकर जन-घोषणा पत्र तैयार किया और किसानों की ऋणमुक्ति और 2500 रुपए में धान खरीदी 10 दिनों के भीतर करने का वादा करके आई कांग्रेस सरकार ने अपना वादा निभाया है। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार ना केवल सर्वांगीण विकास बल्कि प्रदेशवासियों को आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है,  सिंहदेव ने कहा कि इसी विश्वास के साथ एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना वोट प्रदान करें। इस कार्यक्रम में खुज्जी विधायक  छन्नी साहू, केशकाल विधायक  संतराम नेताम, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह, क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *