रायपुर : खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार के लिए अब तीन दिन शेष है। कांग्रेस-भाजपा अपने प्रचार अभियान में तेज कर दी है। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रियों ने कमान संभाल ली है। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक भी प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की गुरूवार को खैरागढ़ में चार चुनावी सभाएं होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार को 2.30 बजे ग्राम पिपरिया में आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां की सभा के बाद सड़क मार्ग से ग्राम अमलीडभ्ह पहुंचकर यहां पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां से 4.30 बजे ग्राम बाजगुडा पहुंच कर लोगों केा कांग्रेस के सभा के माध्यम से प्रचार करेंगे। उनकी अंतिम सभा शाम 5.30 बजे ग्राम मंडला में होगी। सभा के बाद रायपुर लौट आएंगे।