घटनाओं की रोकथाम हेतु… चौंकी प्रभारी तरुणा साहू व रेलवे सुरक्षा बल मंदिर हसौद द्वारा जागरूकता अभियान

Uncategorized

मंदिर हसौद : रायपुर के रेसुब चौकी मंदिर हसौद द्वारा सेक्शन में होने वाली CRO/MRO, स्टोन पेल्टिंग एवम समपार फाटक को तोड़ने के सम्बंध घटित घटनाओं की रोकथाम हेतु  जागरूकता अभियान चलाया गया । रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्यवाई है।

आज 6 अप्रैल को रेलवे सुरक्षा बल चौकी मंदिर हसौद के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तरुणा साहू एवं बल सदस्यों के द्वारा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय कर उक्त क्षेत्राधिकार में होने वाली CRO (कैटल रन ओवर ) एवं MRO(मेन रन ओवर), स्टोन पेल्टिंग एवं समपार फाटक को वाहन चालको द्वारा तोड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए  मंदिर हसौद क्षेत्राधिकार जोरा समपार फाटक कचना समपार फाटक और मंदिर हसौद समपार फाटक क्षेत्राधिकार में समपार फाटकों में आमजन को समझाइश दिया गया! आमजन द्वारा आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा नियमो जिसमे विशेषत समपार फाटक को पार करने वाले नियमो का पालन किया जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *