रायपुर : महंगाई के इस दौर के दौरान पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब विद्युत दरों में बढ़ोतरी का भाव आम जनता को इसका सामना करना पड़ेगा । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर हेमंत वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजली की दरों में वृद्धि हुई है. छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें घोषित कर दी हैं। घरेलू बिजली की दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है,और वहीं उद्योगों के लिए बिजली की दर में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। वहीं पोहा और मुरमुरा के लिए 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।


देखें कितना असर पड़ेगा, देखिये कितनी है बिजली दरें-