सजा काट रहे आरोपी जेल से फरार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कांकेर दिनांक 24 फरवरी को केन्द्रीय जेल जगदलपुर में हत्या के प्रकरण में सजा काट रहे आरोपी संतलाल उईके निवासी गावड़ेगांव रविवार रात जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। बता दें कि जेल प्रशासन जगदलपुर ने थाना परपा जगदलपुर में अपराध क्रमांक 30/19 धारा 224 पंजीबद्ध है। आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक कांकेर केएल ध्रुव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेंद्र जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पर्वेक्षण में टीम बनाई गई। मामले में आरोपी को सोमवार को अंतागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना परपा जिला जगदलपुर को सौंपा गया। कार्यवाही में टीआई अंतागढ़ शरद दुबे प्रधान आरक्षक अंकालू ध्रुव, नरेंद्र मांझी, आरक्षक कृष्णा यादव, तुला राम चुरेन्द्र रोहित गोटी, शाशि पिस्दा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *