छत्तीसगढ़ : रायपुर, 25 फरवरी 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मुंजापुर-मसौली गांव स्थित कबीर आश्रम में सद्गुरू विशाल साहब की 43 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सत्संग एवं भण्डारा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सद्गुरू विशाल साहब की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने आश्रम के संत निष्ठादास साहेब तथा कबीर अध्यात्म संस्थान के अध्यक्ष आलोक दास से मुलाकात भी की। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद पी.एल. पुनिया भी उनके साथ थे। ज्ञातव्य है कि सदगुरू विशाल देव साहब की पुण्यतिथि में हर वर्ष कबीर आश्रम में सत्संग का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।