पी.एल. पुनिया कल दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रमुखों के साथ मैराथन बैठकें : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ ; रायपुर 21 जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया कल दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक कांग्रेस के मोर्चा संगठनो, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रमुखों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रोडमैप, प्रदेश जिला और ब्लाक-विधानसभा स्तर पर संगठन की स्थिति और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरों को लेकर की तैयारी मैराथन बैठकें ली। इन बैठकों में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के हरनाम सिंह, प्रदेश कांग्रेस के समन्वय समिति के सदस्य राजेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठ विभाग के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी उपस्थित रहे। इसके साथ राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी भी इन चर्चाओं में मौजूद रहे।
सभी मोर्चा संगठन महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, अनुसूचित जाति विभाग, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग, विधि विभाग, मछुआ कांग्रेस, आरटीआई विभाग, आईटी सेल, कौमी एकता प्रकोष्ठ, असंगठित कामगार कांग्रेस, कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ, विचार विभाग, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रमुखों वन टू वन चर्चा के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया बाहर आकर हजारों कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। लोकसभा चुनाव के लिये लक्ष्य और कार्यक्रम निर्धारित किये। शक्ति से जोड़ने के निर्देश दिये। लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिये सुझाव देने के लिये सभी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों को निर्देशित किया। 28 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिये।
छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया के समक्ष जोगी कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया आज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव तथा मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों को दिये गये निर्देशों पर चर्चा कर रहे है। आज भी दिन भर और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों संगठन और छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों की व्यूहरचना को लेकर बैठक का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *