हरनाम सिंह एवं धनेश पाटिला का संयुक्त दौरा कार्यक्रम : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 21 जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के सचिव हरनाम सिंह एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला 21 जनवरी सोमवार को आरंग और पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। व  22 जनवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार पहुंचकर और एवं विधानसभा कसडोल तथा बिलाईगढ़ पहुंचकर अनसुचित जाति विभाग एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, और शाम 5 बजे बलौदाबाजार से जांजगीर के लिए रवाना होंगे।और 23 जनवरी बुधवार को ंसुबह 11 बजे जांजगीर विधानसभा अकलतरा एव जांजगीर चांपा के अनुसूचित जाति विभाग एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे, और सबसे चर्चा भी करेंगे। तथा  24 जनवरी गुरूवार को सुबह 11 बजे जांजगीर से पामगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचकर विधानसभा पामगढ़ एवं जैजपुर के अनुसूचित जाति विभाग एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। रात 8 बजे रायपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *