रायपुर, 07 अक्टूबर 2020/ राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में विधायक शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल में विधायक गुलाब कमरो, यू.डी. मिंज, इंदरशाह मंडावी, मोहित राम एवं कुंवर सिंह निषाद एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।