रायपुर, 07 अक्टूबर 2020/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।