भीषण गर्मी में गिरे यात्री की जान बची — RPF की तत्परता ने पेश की मिसाल

Uncategorized

राजनांदगांव : 1 मई 2026रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और मानवीय ज्यादा पानीह गए क्यासंवेदनशीलता का परिचय देते हुए “ऑपरेशन सेवा” के तहत एक यात्री को समय रहते चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर बड़ी राहत दी।मंडल सुरक्षा आयुक्त, नागपुर श्री दीपचंद आर्य के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह सराहनीय कार्य राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर सामने आया।मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक तरूणा साहू और प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवार आयोध्या स्पेशल ट्रेन के बंदोबस्त ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान प्लेटफार्म पर एक युवक भीषण गर्मी के कारण अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में चोट आ गई।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए RPF स्टाफ ने बिना देर किए रेलवे के चिकित्सा विभाग को सूचना दी और मौके पर ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई। तत्परता से मिली सहायता के चलते युवक को समय पर राहत मिल सकी।पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम प्रकाश साहू (26 वर्ष), निवासी कामना नगर, नागपुर बताया। वह जनरल टिकट लेकर इतवारी से राजनांदगांव तक यात्रा कर रहा था और स्टेशन पर उतरते ही चक्कर आने से गिर गया था।बाद में युवक के परिजन स्टेशन पहुंचे, जिन्हें सुरक्षित रूप से उसे सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने RPF की त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया।रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन सेवा” के तहत यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जो यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहारा बनते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *