चित्रा पटेल : रायपुर : आए दिन रोड में तेज रफ्तार वाहन से दुर्घटना घट रही है जिसके चलते कई लोगों की मौत हो रही है।
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौदा, एक गंभीर दूसरे की मौके पर मौत हो गई। तेलीबांधा थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया की तेलीबांधा हिला के में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारी जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई और पुरुष को गंभीर चोंट लगने से बेहोशी हालत में था जिसे इलाज के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी ने यह भी बताया की ठोकर मारने वाला ट्रक ड्राइवर घटनास्थल में ट्रक को छोड़कर फरार हो गया तेलीबांधा थाना पुलिस आगे की कारवाही में जुटी।