थाना डी.डी. नगर में ज़मीन फर्ज़ीवाड़े का मामला

Chhattisgarh

रायपुर : थाना डी.डी. नगर में आज ज़मीन फर्ज़ीवाड़े का मामला सामने आया है जिस पर थाना डी. डी. नगर में इन्द्रजीत कौर चीमा , (पत्नी गुरुमुख चीमा) के विरुद्ध धारा 420 आई पी सी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है,
मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी की रजिस्ट्री शुदा ज़मीन को आरोपी ने फ़र्ज़ी मुख्तयार नामा तैयार कर दूसरे को रजिस्ट्री कर दी थी ।
प्रार्थी जब पटवारी के पास अभिलेख दुरूस्ती के लिए गया तब उसे अपने साथ हुए धोखाधड़ी का पता चला तब प्रार्थी ने CSP पुरानी बस्ती के कार्यालय में शिकायत पत्र दिया जिस पर CSP साहब ने जांच पर पाया कि आरोपी इंद्रजीत कौर चीमा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी की ज़मीन फाफाडीह निवासी जानकी पटेल को बेच दी है।
जिस पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *