छत्तीसगढ़ : रायपुर, 01 दिसम्बर अटल नगर रायपुर के मंत्रालय कर्मचारियों को परिवहन करने वाले बीआरटीएस बस ऑपरेटरों तथा रायपुर शहर से अटल नगर तक संचालित होने वाले सिटी बस चालकों को दिनांक 4 दिसंबर 2018 को बीआरटीएस भवन अटल नगर रायपुर मैं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया था,
जिसमें लगभग 80 बस चालक उपस्थित हुए थे! प्रशिक्षण कार्यक्रम में बस चालकोंह को वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों के पालन कर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया!प्रक्षिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री अभिषेक वर्मा द्वारा बस चालकों को बताया की सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क पर हमेशा अनुशासित रहकर जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाए , यातायात नियमों का पालन करें तथा यात्रियों से अच्छे व्यवहार करने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया! यातायत प्रशिक्षक टीके भोई द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित बस चालकों को यातायात नियमों एवं संकेतको के संबंध में विस्तार पूर्वक से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया!
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीआरटीएस के बस आपरेटरों के साथ साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे!