तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस ली तलाक की याचिका, सुलह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

Uncategorized

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट ने संगीता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया है।जानकारी के अनुसार, विजय और संगीता पिछले कुछ समय से निजी कारणों के चलते अलग-अलग रह रहे थे।

इसके बाद दिसंबर में संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक से संबंधित याचिका दायर की थी। हालांकि, अब अचानक याचिका वापस लिए जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय और संगीता के बीच सुलह कराने में विजय की मां शोभा चंद्रशेखर की भूमिका रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने संगीता तमिलनाडु आई थीं, जिसके बाद शोभा चंद्रशेखर ने उनसे निजी तौर पर बातचीत की थी। हालांकि, इस कथित बातचीत और सुलह को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं।

इनमें अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन के साथ उनके कथित रिश्ते की बातें भी शामिल थीं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल संगीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लिए जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों के बीच सुलह हो गई है। हालांकि, दंपती की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *